फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नेत्र जांच शिविर में 150 लोगों ने करवाई जांच

Tue, 22 Apr 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारत विकास परिषद की जिला शाखा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के सहयोग से एक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को महानपुर में आयोजित शिविर में 150 लोगों ने अपनी आखों की जांच करवाई गई। नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन पूर्व सरपंच सोहन लाल गुप्ता और उनकी टीम की ओर से आयोजित किया गया था। एक दिन के इस शिविर में उपस्थित मरीजों की जांच डॉ. अनुराधा भारती ने की और उन्हें आंखों की सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दी। इसके अलावा आखों से विशेषज्ञ डॉक्टर ने मरीजों की दृश्यता में आने वाली किसी भी परेशानी के बारे में आवश्यक परामर्श दिए गया। वहीं, पूर्व सरपंच गुप्ता ने कहा कि दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस तरह के शिविर का भरपूर लाभ मिलता है। लिहाजा राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से अपील की की समय-समय पर और भी शिविर इलाके में आयोजित करने की वकालत की गई। इस मौके पर डॉ. इशा डार, नेत्र चिकित्सा सहायक राहुल खजुरिया सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी शिविर में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें