कठुआ। जिला पुलिस अब नशेड़ियों के अलावा कार्रवाई में बड़े तस्करों पर भी शिकंजा कस रही है। सप्ताह के भीतर ही दूसरी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है जिसमें हटली पुलिस चौकी की टीम ने मग्गर खड्ड क्षेत्र से दो सौ ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हटली चौकी प्रभारी पीएसआई शुभम के नेतृत्व में टीम ने मग्गर खड्ड इलाके में नाका लगाया। इस दौरान बिना पंजीकरण की एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार युवकों पर संदेह होने के बाद उनकी तलाशी ली गई तो उनसे दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों को लेकर पुख्ता सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान साब अवी निवासी पंताल हीरानगर और शट्टू दीन निवासी हंदेचक मढ़ीन के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते सोमवार को पुलिस ने नगरी क्षेत्र से एक आरोपी को 230 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।