राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में औचक नाके के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अमरीश सिंह निवासी बरवाल और कुलदीप शर्मा निवासी वार्ड एक के रूप में हुई है।
लखनपुर टोल प्लाजा के निकट बाइक (पीबी35आर-7315) को रोक कर तलाशी लेने पर दोनों से 480 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर ली गई। गौरतलब है कि लखनपुर और कठुआ पुलिस द्वारा इससे पूर्व भी मादक पदार्थों के साथ कई आरोपियों को काबू किया गया है।