कठुआ। नगरी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर एक किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 51.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) की बड़ी खेप बरामद की है।
कुछ नशा तस्कर नगरी इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना और शिकायत के आधार पर नगरी पुलिस चौकी के पीएसआई शुभम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने फलोट क्षेत्र में नाका लगाकर लोगों और वाहनों की जांच की। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई।
इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद की। इसलिए आरोपियों को मौके पर ही जब्त कर तरनतारन पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक आरोपी नाबालिग था। इस कारण उसकी पहचान गुप्त रखी गई है।
पुलिस के मुताबिक नशा तस्कर पंजाब की ओर से आए थे। वह निर्माणाधीन अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के रास्ते जम्मू की ओर जाने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठुआ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर घटना की जांच और उनके गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।