फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Sat, 17 Dec 2016 01:44 AM IST
kathua
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर प्रस्तु‌ति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सातवीं नार्थ जोन पुलिस शहीद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज शुक्रवार को हो गया। इस मौके पर पारंपरिक रस्मों को पूरा किया गया, वहीं अमृतसर से आई भांगड़ा टीम ने पंजाबी लोकगीत से सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के आगाज से पूर्व शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शुरुआत एसडीजीपी एसपी वैद ने की। शहीदों के परिवार वालों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कोई बेटे, कोई पति, कोई भाई, तो कोई पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर था। हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। गर्व था कि उनके बेटे, भाई या पति ने देश के लिए अपना बलिदान किया। शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित करते ही परिवार वालों की आंखों से आंसुओं का सैलाब बह निकला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें