फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए लगाए टब

विज्ञापन
हाईवे के किनारे मवेशियों के लिए पानी का टब लगाते समथिंग फॉर ह्यूम्निटी संस्था के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। भीषण गर्मी से मवेशियों को बचाने के लिए समथिंग फॉर ह्यूमैनिटी संस्था द्वारा पानी के टब लगाने की शुरूआत की है। रविवार को शहर के कालीबड़ी चौक से लेकर हटली मोड़ तक संस्था के सदस्यों ने बड़े मवेशियों के लिए 50 अलग-अलग स्थानों पर पानी के टब लगाए। वहीं पक्षियों के लिए भी पानी से भरे मिट्टी के बर्तन स्थापित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी टबों को ऐसे स्थान पर लगाया गया है जहां लोग इसमें पानी भर सके। इसके साथ ही संस्था के सदस्य भी इन टबों को सप्ताह में दो बार देखेंगे। अगर कही पानी की कोई समस्या आएगी तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले एक दो दिनों में कठुआ शहर के अलावा लिंक मार्गों पर भी टब लगाए जाएंगे। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने समथिंग फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के प्रधान नरेंद्र सिंह के प्रयास की सराहना करते हुुए कहा कि शहर में सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले मवेशियों के लिए वह पिछले छह सालों से लगातार काम कर रहे है। इसमें सड़क पर होने वाले हादसों में घायल होने वाले मवेशियों के उपचार से लेकर उन्हें चारा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि काफी अच्छा कदम है। इस मौके पर संस्था के बलविंद्र शर्मा, राहुल शर्मा के अलावा काफी युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें