फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
यूनियन के चुनाव के लिए बैठक करते कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्य। 
विज्ञापन
कठुआ। न्यायालय से मिली राहत के बाद कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन के बाद 18 जून को मतदान होगा। गोविंदसर स्थित यूनियन के कार्यालय में वीरवार को हुई बैठक में सदस्यों को चुनाव के तय कार्यक्रम की जानकारी देकर चुनाव समिति की घोषणा की गई।
विज्ञापन



यूनियन के वरिष्ठ सदस्य भूपिंदर सिंह बावा ने बताया कि आठ माह पूर्व यूनियन में प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू गई लेकिन तत्कालीन प्रधान के समर्थकों ने मतदान के दिन चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जता न्यायालय की शरण ली थी।



इस अपील के आधार पर न्यायालय ने तत्काल स्थगनादेश जारी कर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी लेकिन एक सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब स्थगनादेश को हटा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से इसके लिए संपर्क किया, जहां से उन्हें चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन




बावा बताया कि शुक्रवार से शुरू की जा रही चुनाव प्रक्रिया के तहत 13 और 14 जून को प्रधान पद के लिए नामांकन होगा। नाम वापसी 15 जून को हो सकेगी। इसी दौरान प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 18 जून की सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



इसमें पंजीकृत यूनियन के करीब 700 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रधान चुन सकेंगे। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना पूरी होते ही शाम तक प्रधान के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए गठित 10 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें निखिल पाराशर, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, सोनू जम्वाल, हरपाल सिंह, तजिंदर सिंह, असलम दीन, यशपाल सिंह, सलीम अली और चरण जीत सिंह शामिल हैं। वह इस प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें