फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रॉले ने टक्कर मारकर तोड़ा बिजली का खंभा

विज्ञापन
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर खंभे से टकराकर हादसे का ​शिकार हुआ ट्राला
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग माहीचक के नजदीक एक भारी-भरकम ट्राला बिजली के खंभे से जा टकराया। इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन बिजली के खंभे के साथ ट्राले को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को हुए इस हादसे को लेकर स्थानीय निवासी राहुल सिंह ने हाईवे अथारिटी और बिजली विभाग दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भले इस घटना में ट्राले का चालक व सहचालक बाल-बाल बच गए लेकिन ट्राले को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्राले के कारण सुबह से दो दुर्घटनाएं होते-होते बची है।
उन्होंने कहा कि हाईवे पर जारी विकास कार्य के होने वाले निर्माण के लिए पूरे ट्रैफिक को सर्विस लेन की ओर डायवर्ट कर दिया गया। जो पहले ही संकरा है। और वहां दो से तीन दशक पुराना बिजली का खंभा है। जिसे हटाने के लिए न तो हाईवे अथारिटी ने कोई पहल की और न ही बिजली विभाग के ओर से कोई कार्रवाई की गई। जबकि विभाग को भी पता है कि सड़क के बीच आने वाला खंभा हटाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें