हीरानगर। वन विभाग जसरोटा रेंज की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में बॉल (बलूत) के लट्ठे और मिश्रित जलाऊ लकड़ी लदी हुई थी। ट्रक को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास से पकड़ा गया। जसरोटा रेंज रेंज ऑफिसर मनीष गुप्ता के दिशा-निर्देश पर जब्ती की कार्रवाई ब्लॉक ऑफिसर गंदीप सिंह ने की। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड संजय कुमार और नरेश कुमार भी मौजूद रहे। ट्रक में लदी समस्त वन संपदा तथा चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन परिसर हीरानगर ले जाया गया। मामले में वन विभाग की ओर से जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।