फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में 25 से 31 दिसंबर तक बंद रहेगा सराफा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों ने सर्दियों के अवकाश की घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक सराफा बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। व्यापारियों के अनुसार यह निर्णय परंपरागत सर्दियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

इस अवधि में सभी दुकानें बंद रहेंगी और स्वर्णकार बाजार की गतिविधियां स्थगित रहेंगी। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अवकाश के बाद एक जनवरी 2026 से बाजार सामान्य रूप से खुल जाएगा। इस दौरान ग्राहकों से अपील की गई है कि वे अपनी खरीदारी की योजना अवकाश से पहले पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें