कठुआ। जिला बार एसोसिएशन कठुआ ने किश्तवाड़ और कठुआ में बादल फटने में जान गंवाने लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस संबंध में वकीलों ने एक दिन के लिए जिला न्यायालय परिसर में सभी अदालतों में कार्य को स्थगित रखा।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील बार रूम में इकट्ठा होकर प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि किश्तवाड़ के चिशोती गांव में और कठुआ के जुथाना के जोड़ गांव और जंगलोट के बागड़ा गांव में बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए। इसके अलावा वहां रहने वाले लोगों की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। जहां कि कई जगहों पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।