रामकोट। तहसील के जस्याल इलाके में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के प्रधान सुभाष चंद्र चौहान ने की। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बिलावर के विधायक सतीश कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर रोशनी डाली और कहा कि भीमराव आंबेडकर ने जातिवाद प्रताड़ना को सहने के बावजूद हार नहीं मानी और कई विषयों में डिग्रियां हासिल कर नाम देश और विदेश में रोशन किया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डोगरी कलाकार बंसीलाल और पार्टी उनके साथ गांदो राम और उनकी पार्टी ने रंगारंग कार्यक्रमों की पेशकश की। इसके साथ ही भाजपा मंडल प्रधान रामकोट टिक्का शर्मा की अध्यक्षता में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को उच्चा पिंड, थडाकलवाल, गुडा कत्याल और कोरीथियाल में समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर की।