फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खराब ट्रांस्फार्मर प्राथमिकता पर बदले जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में बसोहली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों तथा आम जनता को बेहतर बिजली सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग का फील्ड स्टाफ पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें। सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कहीं किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि न हो इसके लिए कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्देश दिए कि बिना किसी ठोस कारण के अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। जनता को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें