कठुआ। जिले में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उपायुक्त कठुआ ने 114 पटवारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। इन सभी पटवारियों को तत्काल रिलीव करते हुए सितंबर माह का वेतन नई तैनाती के डीडीओ से लेने को कहा गया है। कुछ दिन पहले ही गिरदावरों के भी तबादले सुनिश्चित किए गए थे। मंगलवार को जारी हुई पटवारियों की तबादला सूची में अधिकतर के तबादले उपजिला स्तर पर हुए हैं। संवाद