जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित ट्रैकिंग कैंप का आयोजन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बनियाडी से बेरल तक प्रतिभागियों ने आठ किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान ट्रैकिंग कैंप में भाग लेने वाले कठुआ और बसोहली जोन के 100 प्रतिभागियों ने मार्ग पर पड़ने वाले सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान भी चलाया। कई स्थानों पर प्रतिभागियों नें ग्रामीणों से मिलकर उनकी दिनचर्या पर बात की। वहीं उन्हें स्वच्छता का महत्व भी समझाया। संवाद