फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीएसएफ ने वीडीजी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों के सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को ग्रामीण सुरक्षा समिति (वीडीजी) सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसील हीरानगर के अंतर्गत आने वाले गांवों के 6 वीडीजी सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में सदस्यों को आधुनिक हथियारों के सुरक्षित संचालन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया तथा सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि शनिवार को डीजीपी नलिन प्रभात ने हीरानगर में वीडीजी सदस्यों के साथ बैठक कर उनके प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें