कठुआ। स्कूलों में समग्र बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में कार्यक्रम का आयोजन राजकीय हाई स्कूल पल्ली में किया गया।
प्रथम फाउंडेशन की ओर समग्र बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है जो बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल में सुधार पर केंद्रित था। प्रशिक्षण मेंं प्रतिभागियों को कार्यक्रम की कार्यप्रणाली, संसाधनों और मूल्यांकन उपकरणों की व्यापक समझ प्रदान की गई। प्रशिक्षण विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति रोहित शर्मा और परिवर्तन ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से ''हमारी दुनिया'' पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।
इसमें पाठ योजना, कक्षा प्रबंधन तकनीक और प्रभावी मूल्यांकन रणनीतियों को लेकर शिक्षकों को अनुभव प्रदान किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के लिए एक सहायक और प्रेरक शिक्षण वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया। प्रशिक्षण का आयोजन हाई स्कूल प्रमुख प्रभजोत कौर और मेंटर टीचर वंदना दुबे की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।