फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का ले रहे ज्ञान, शिक्षा को रोचक बनाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
महानपुर में आर्टिफि​शियल इंटेलीजेंस का ​शिक्षकों को दिया गया प्र​शिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। महानपुर में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम की कड़ी में उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से रूबरू करवाया जा रहा है। स्क्रैच एप के माध्यम से प्राेग्रामिंग व कोडिंग की भी जानकारी दी जा रही है। जिससे शिक्षक संवाद कहानियां, खेल और एनिमेशन के माध्यम से आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते नजर आएंगे।
महानपुर के जोनल शिक्षा अधिकारी तिलक राज अंदोत्रा की देखरेख में हायर सेकेंडरी स्कूल महानुपर में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता ने शिक्षकों को वर्तमान में एआई की महत्व से अवगत करवाया। बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें आधुनिक तकनीकी क्षमताओं से लैस करना है ताकि वे अपने शिक्षण कौशल में सुधार कर सकें और विद्यार्थियों को भी नवीनतम तकनीक से परिचित करा सकें। शिक्षकों को एआई की मौलिक जानकारी प्रदान की गई, जिसमें मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और डेटा एनालिसिस के सिद्धांत शामिल थे। इसके अलावा शिक्षकों को विभिन्न एआई आधारित टूल्स और सॉफ्टवेयर से परिचित कराया गया, जो शिक्षण प्रक्रिया में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि स्क्रैच एक अद्भुत एआई आधारित टूल है जिसका उपयोग शिक्षक अपने शिक्षण में कर सकते हैं। यह मुख्य रूप से प्रोग्रामिंग और कोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है, और इसका उपयोग विद्यार्थी भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं। बताया कि यह कोड लिखने की बजाय, उपयोगकर्ता विभिन्न कोडिंग ब्लॉक्स को खींचकर और जोड़कर प्रोग्राम बना सकते हैं। यह बच्चों के लिए कोडिंग को सरल और रोचक बनाता है।
विज्ञापन


शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए स्क्रैच का उपयोग संवाद कहानियां, गेम्स और एनिमेशन बनाने के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग विभिन्न विषयों जैसे गणित, विज्ञान, और कला को समझाने के लिए किया जा सकता है। बताया कि शिक्षक अपने छात्रों को न केवल प्रोग्रामिंग के बुनियादी सिद्धांतों को सिखा सकते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल को भी बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें