फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुडकु इलाके में पेयजल संकट पर चौक किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा प्रेता के खुडकु इलाके में पेयजल समस्या पर नायब सरपंच अजीत सिंह की अध्यक्षता में वार्ड नंबर दो के लोगों ने बसोहली-महानपुर सड़क को नगरोटा चौक पर जाम कर प्रशासन और जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुबह नौ बजे शुरू हुआ, जो 11 बजे खत्म हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक बसोहली से नगरोटा और नगरोटा से पुंडा तक वाहनों की कतार लग गई। किसी भी वाहन को प्रदर्शनकारियों द्वारा आगे नहीं जाने दिया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नायब सरपंच अजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन करने वालों में शामिल महिलाओं ने कहा कि करीब नौ माह से खुडकु के वार्ड दो में न तो जल शक्ति विभाग की पाइप लाइन द्वारा पानी की सप्लाई की गई है और न ही खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाया गया है। इससे परेशानी बढ़ गई है। कई किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग की घर-घर तक पानी पहुंचाने वाले दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन ने प्रदर्शनकारियों से बात कर दो दिन के भीतर पेयजल सप्लाई बहाल करवाने का आश्वासन दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक पेयजल सप्लाई बहाल और खराब हैंडपंप ठीक नहीं हो जाते, तब तक टैंकर के जरिए इस इलाके के लोगों को पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें