फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हापा एक्सप्रेस की बोगी से धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू से कठुआ जा रही श्री माता वेष्णो देवी-हापा एक्सप्रेस ट्रेन (12476) की एक बोगी में धुआं उठने के बाद उसे बुद्धि रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया। अचानक ट्रेन रुकने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
बोगी से धुआं उठता देख ट्रेन में बैठे एक यात्री ने मामला तुरंत रेलवे के संज्ञान में आया जिसके बाद ट्रेन को बुद्धि रेलवे स्टेशन के पास रोककर उसकी ब्रेक रिलीज की गई और 12 मिनट बाद उसे अपने गंतव्य की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया। घटना सोमवार दोपहर लगभग सवा एक बजे की है।
विज्ञापन

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बोगी से धुआं उठता देख मामला रेलवे के संज्ञान में लाया। फौरन हरकत में आई रेलवे टीम ने ट्रेन को कुछ ही मिनटों में कठुआ रेलवे स्टेशन से पहले बुद्धि के पास रुकवाया।
स्टेशन अधीक्षक जय ओंकार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कठुआ स्टेशन की ओर बढ़ रही ट्रेन की जनरल बोगी में मकेनिकल फॉल्ट आ गया था, जिय कारण धुआं पैदा हुआ। बताया कि ब्रेक रिलीज करवाने में लगभग 12 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

दरअसल, ट्रेन में सफर कर रहे यात्री दिपांशु चौधरी ने रेलवे मंत्रालय को धुआं उठने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद मामला डीआरएफ फिरोजपुर से होते हुए निचले अधिकारियों तक पहुंचा और ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें