राजधानी एक्सप्रेस का कठुआ में स्टापेज खत्म
कठुआ। जम्मू से नई दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 02425 एव 02426 राजधानी एक्सप्रेस का तकनीकी कारण से कठुआ से तत्काल प्रभाव से स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने मंगलवार देर रात इस संबंध में सूचना जारी की। ट्रेन के स्टापेज को अचानक बंद किए जाने पर यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद जताया है। संवाद