संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पुंछ के मेंढर मेंं होने वाली प्रदेश स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कठुआ जिले की टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई। वीरवार को खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल आरंभ हो गए हैं।
पहले दिन महिला टीम के लिए प्रतिभागियों के ट्रायल लिए गए। कठुआ जिला एम्योचोर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से लिए जाने वाले ट्रायल के दौरान ओपन श्रेणी की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर एसोसिएशन के चौधरी मोहम्मद याकूब ने बताया कि चार दिन तक ट्रायल चलेंगे। अंतिम निर्णय चौथे दिन घोषित किए जाएंगे। उसके अनुसार ही जिला स्तर की महिला वर्ग और पुरुष वर्ग की दो टीमें घोषित होंगी जाे प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।