फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों पर सख्ती,एक सप्ताह में हुए 457 चालान

Tue, 28 Oct 2014 02:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस रहा है। जिला पुलिस ने छेड़े विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ चालान करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


तेज रफ्तार हो या फिर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले। एक सप्ताह में सैकड़ों चालान किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एक सप्ताह के लिए शहर सहित आसपास और जिले के दूरदराज इलाकों के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।

इस अभियान में मोटर वहिकिल एक्ट के तहत अब तक 457 चालान किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ के अनुसार यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का विशेष अभियान चला रखा है। उल्लेखनीय है कि कठुआ शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन


बाइक सवार युवा जहां शहर की व्यस्त सड़क पर तेज और जोखिम भरे अंदाज में बाइक दौड़ाते नजर आते हैं वहीं हेलमेट पहनने का चलन भी बेहद कम है।

ऐसे में सड़क हादसों और उससे होने वाले नुकसान की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। शहर से सटे ऐसे रूट हैं जहां पर यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से होती नजर आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें