फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्कूल बसें और तीन टिप्पर जब्त

विज्ञापन
बनी-बसोहली मार्ग पर वाहनों के दस्तावेज जांचती टीम। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। यातायात नियमों का पालन करवाने, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और सजग करने के उद्देश्य से आरटीओ कठुआ ने तीन दिवसीय अभियान चलाया। इस दौरान आठ वाहनों को जब्त किया गया जबकि 3.40 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। ट्रैफिक नाकों के दौरान 405 वाहनों की जांच करते हुए 94 वाहनों का चालान किया गया व 41 वाहनों को कंपाउंड जुर्माना किया। अभियान में ट्रैफिक विभाग की निरीक्षण टीम ने मुख्य रूप से उच्च न्यायालय के रोड सेफ्टी आदेशों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

बनी और बिलावर में भी अभियान के अंर्तगत 135 वाहनों की जांच करते हुए 45 का चालान किया गया जबकि 14 वाहनों का कम्पाउड जुर्माना किया गया। वहीं एक वाहन को सीज किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन न किए जाने पर पांच वाहनों के परमिट भी रद्द किए गए। 16 लोगों को लाइसेंस रद्द करने के नोटिस जारी किए गए। जबकि 8 लोगों के लाईसेंस निलंबित कर दिए गए और एक लाइसेंस को रद्द किया गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए आरटीओ कठुआ डॉ. आरके थापा ने बताया कि नाकों के दौरान स्कूली वाहनों पर उनका फोकस रहा। कहा कि स्कूली बसों के लिए उच्च न्यायालय द्वारा 40 किलोमीटर की स्पीड तय की गई है। इसके अलावा स्कूली वाहनों में फर्स्ट एड बाक्स, आपात स्थिति में स्कूली बसों से निकलने को विशेष सुविधा और वाहनों के चालक और परिचालक के लिए निर्धारित यूनिफार्म और नेम प्लेट लगाने को भी कहा गया। स्कूल प्रबंधन को भी इस संबंध में हिदायत दी गई। उन्होंने भविष्य में भी विभाग द्वारा यातायात नियमों को दुरूस्त करने को ऐसे अभियान चलाए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें