उपमंडल की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान एक वाहन को सीज करने के साथ आठ वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक विभाग के एएसआई सतपाल के नेतृत्व में टीम ने बैरल मोड़, बिलावर-फिंतर मार्ग और कटली में नाके लगाकर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बिना दस्तावेज के चल रही एक टाटा सूमो को ट्रैफिक पुलिस ने सीज किया। वहीं आठ के चालान भी किए गए।
एक मेटाडोर को कोर्ट चालान भी किया गया। नियम तोड़ने वालों से 2900 रुपये जुर्माना वसूला गया। एएसआई ने कहा कि आने वाले दिनों में भी अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।