फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन ऑल आउट: 25 वाहन जब्त्र, 231 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की ओर से लगातार दूसरे दिन भी आपरेशन ऑल आउट चलाया गया। शहर में शाम होने तक पुलिस के 18 नाके सक्रिय हो गए थे, जबकि जिले भर में सौ नाकों पर पुलिस तैनात थी, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चौपहिया वाहन चालकों पर नकेल कसी। इस दौरान 25 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि 231 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे के लगभग पुलिस के 450 से अधिक कर्मचारी एक बार फिर सड़कों पर उतरे। इस दौरान कार्रवाई चौपहिया वाहन चालकों पर केंद्रित रही। एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 25 वाहनों को विभिन्न टीमों ने जब्त किया है। इसके अलावा 231 वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। आने वाले दिनों में अभियान और भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। शहर के चौक-चौराहों से अतिक्रमण को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें