फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगा कर काटे 70 चालान

विज्ञापन
सड़क पर अवैध पार्क वाहनों को ले जाती यातायात विभाग की क्रेन। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों में विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर 70 वाहनों चलान काटे। वहीं, नौ को जब्त करने के साथ ही अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े आठ वाहनों को क्रेन से उठाया गया।
विज्ञापन

डीटीआई ट्रैफिक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में एसओ ग्रामीण और एसओ सिटी ने कॉलेज रोड पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग करते हुए नौ वाहनों को जब्त किया। जबकि उचित दस्तावेज नहीं होने के कारण 70 वाहनों का चालान काटे। इसमें 52 कंपाउंड और 18 कोर्ट चालान शामिल हैं। जिला सचिवालय से कालीबड़ी तक अवैध रूप से सड़क पर पार्क किए गए आठ वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर जब्त किया गया।
डीटीआई घनश्याम सिंह ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी ट्रैफिक मोहन लाल कैैथ के दिशानिर्देश और डीएसपी बिहारी लाल के मार्ग दर्शन में कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक कानून के उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें