ग्रामीणों को समझाते डीएसपी मुख्यालय।
- फोटो : संवाद
रोहित कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक चाय की टपरी चलाता था। रात करीब नाै बजे वह वहां से घर लौट रहा था। जब वह कीड़ियां गंडियाल गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो तभी उसकी टक्कर बिना लाइट और नंबर के अंधेरे में खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। घायल रोहित को जीएमसी कठुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। गुस्साई भीड़ ने वहां खड़ीं दो में से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आ लगा दी। दमकल विभाग को आग बुझाने भी नहीं दी। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। लोगों का सीधा आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन जारी है। शिंगारा सिंह ने कहा, अंधेरे में ओवरलोड वाहन पंजाब की तरफ बेखाैफ दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने कहा, क्षेत्र में अवैध खनन और सामग्री के परिवहन से ये तीसरी मौत है।
इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
हालात बेकाबू होते देख भारी पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इलाके में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।