फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीखे मोड़ पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक ट्रैक्टर चालक का फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। देहरी गला सड़क पर सोमवार की रात को हुए दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विजय कुमार निवासी बग्गन अप्पर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रॉली में निर्माण सामग्री भरकर ट्रैक्टर चालक मडून पंचायत की तरफ जा रहा था कि प्लेई इलाके में पहुंचते ही तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे पेश आया। जब लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें