फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में नशा से बचने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना की ओर से किया गया। इसमें विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को प्रभावित करती है, बल्कि यह युवाओं के भविष्य, शैक्षणिक प्रदर्शन, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक व्यवस्था पर भी गंभीर असर डालती है। वक्ताओं ने कहा कि नशा गंभीर बीमारियों, आर्थिक बर्बादी, कानूनी परेशानियों और युवाओं की प्रतिभा के नुकसान का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सामाजिक बुराइयों से बचाने में भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशामुक्त महानपुर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर प्रो. मीनू, प्रो. अंबिका, स्टाफ सदस्य रमेश, कुलदीप, अनु और सुरिंदर सहित महानपुर क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें