नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। लखनपुर के पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाइक नंबर जेके08डी-4679 पर सवार होकर तीन युवक पंजाब से रियासत की ओर आ रहे थे। तीनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।
उनके कब्जे से तीन ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रितेश शर्मा निवासी वार्ड सत्रह, अक्षय शर्मा निवासी वार्ड चौदह और बासू मेहरा निवासी वार्ड सात के रूप में हुई है।