फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवा राष्ट्रीय कबड्डी के लिए जिले के तीन खिलाड़ी चयनित

Thu, 19 Jun 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर की टीम घोषित हो चुकी है। इसमें 16-16 युवा लड़कों और लड़कियों को चुना गया है। इनमें जिले की तीन खिलाड़ियों को भी चुना गया है। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर एमेच्योर एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लड़कों की टीम में नगरी कठुआ निवासी आदर्श शर्मा शामिल हैं जबकि लड़कियों की टीम में जिले की दो खिलाड़ियों कठुआ निवासी नायसा पुत्री कुलदीप सिंह और परी पुत्री शशि कुमार भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिला और राज्य स्तरीय टीम में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को चुना गया है। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका टीमों के सभी सदस्य प्रतियोगिता से पहले एसोसिएशन की ओर से जम्मू में प्रस्तावित कोचिंग कैंप में भी प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें