फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित कुल तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कठुआ। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित कुल तीन लोग घायल हो गए जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा हीरानगर कस्बा स्थित डिग्री कॉलेज के पास हुआ। यहां मोटरसाइकिल से गिरने के कारण उस पर सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उप जिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान राकेश शर्मा पुत्र पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर दो हीरानगर के रूप में हुई है।
दूसरा सड़क हादसा घाटी इलाके में हुआ। जहां मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसे पर सवार 24 वर्षीय युवक घायल हो गया जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल युवा की पहचान विक्रम शर्मा पुत्र भारत भूषण निवासी उत्तरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य हादसा हटली मोड़ के पास हुआ जहां मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में 52 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसे जीएमसी कठुआ भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान तिरुमला देवी पत्नी सुभाष सिंह निवासी तारानगर कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें