फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। धार सड़क पर पठियार डडवाड़ा गांव मे सोमवार की शाम को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसा शाम 7:30 बजे पेश आया जब विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान 21 वर्ष शौकत अली निवासी महानपुर, 18 वर्ष शोएब अहमद निवासी पल्लन और 20 वर्षीय शाहिद खान निवासी परनाला के रूप मे हुई है। इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें