फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने दी सरकार को चेतावनी

विज्ञापन
जलश​क्ति विभाग के अस्थाई कर्मी कठुआ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नियमित करने के साथ-साथ अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी की कि अगर इसी तरह मजदूर वर्ग की अनदेखी जारी रही तो उन्हें अपना हक लेने के लिए सड़क पर उतरना होगा।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी नेता पुष्पराज ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनैतिक पार्टियों ने जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को उनके मसले सबसे पहले हल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन चुनाव के बाद सरकार बनी और अब उसने अपना बजट भी पेश कर दिया। लेकिन अब तक जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई है। जिससे लगता है की सरकार अस्थायी कर्मचारी की दशा को सुधारना ही नही चाहती है।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारी नेता गगनदीप सिंह ने कहा कि वह लोग पिछले एक दशक से नियमित करने के साथ-साथ अपनी अन्य मांगों के लिए लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नई सरकार के आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि लंबित मांगों को हल करने के लिए सरकार पहल करेगी। लेकिन नियमित करने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है। हालात यह हैं कि अस्थायी कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम भी नहीं दिए जा रहे हैं। जिसके कारण हजारों अस्थायी कर्मचारियों का रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में राकेश कुमार, मुनीर अहमद, विशाल सिंह, पुष्पिंदर सिंह, गुलशन कुमार, सुनील रैना, नसीब सिंह, जतिंदर शर्मा, गुलशन कुमार, बलदेव सिंह, मोहिंदर सिंह, दिलावर सिंह, राज सिंह, तीरथ राम, सुभाष चंदर, बलवंत सिंह, कृष्ण चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें