फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, मां-बेटा सहित तीन घायल

विज्ञापन
मग्गर की खड्ड के पास पलटा ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मग्गर खड्ड के पास ई रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार मां बेटा सहित ई रिक्शा में सवार एक महिला भी घायल हो गई।
घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। यहां ई-रिक्शा में सवार 34 वर्षीय मधु पत्नी दीपक सिंह निवासी बसंतपुर का उपचार किया जा रहा है। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार 50 वर्षीय रचना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी बुद्धि के सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें पंजाब के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला के 24 वर्षीय धीरज शर्मा बेटे ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपनी मां को लेकर अपने गांव जा रहा था। इस बीच पीछे से आया ई-रिक्शा चालक अचानक मुड़ गया जिसमें उन्हें भी हल्की चोट आई है। लेकिन उनकी मां की हालत अभी फिलहाल गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें