फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में तीन घायल, एक जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों का जीएमसी कठुआ में उपचार चल रहा है। जबकि एक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया है।
पहले हादसा दयालाचक में हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 32 वर्षीय राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोमराज पुत्र ओम बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो कि वर्तमान समय में चड़वाल में ही रहता है। उसका जीएमसी कठुआ में उपचार चल रहा है। दूसरा हादसा कालीबाड़ी में पेश आया जहां कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी पर सवार 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रविंद्र शर्मा पुत्र लालचंद निवासी शिवानगर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य हादसा सांझी मोड़ में पेश आया जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायल की पहचान सोनू शर्मा पुत्र प्रकाश चंद निवासी सलालपुर मढ़ीन के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें