फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन जख्मी

Thu, 10 Dec 2015 01:46 AM IST
कठुआ/बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी-बसोहली मार्ग पर बुधवार बाद दोपहर ईको वैन खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पहले जंदरैली पीएचसी और फिर बसोहली उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार बाद दोपहर शाम चार बजकर तीस मिनट पर पूंड से बसोहली की ओर जा रही ईको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। पुलिस चौकी के नजदीक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से निकालकर सड़क तक लाया गया।

प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें जंदरैली की पीएचसी में ले जाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बसोहली उपजिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों में वाहन चालक अब्दुल रशीद (24), हीना अख्तर (17) और आशा अख्तर (36) सभी निवासी पूंड के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


चार दिसंबर को भी बनी-बसोहली मार्ग पर पूंड से कुछ ही दूरी पर हादसा हुआ था, जिसमें पीएचई मंत्री के काफिले में शामिल अधिकारियों का वाहन खाई में लुढ़क गया था। इस हादसे में एक अधीक्षण अभियंता और दो कार्यकारी अभियंता बुरी तरह से घायल हो गए थे।

जिन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से जीएमसी जम्मू शिफ्ट कर दिया गया था। तीनों अधिकारियों की हालत में हल्का सुधार हुआ है, लेकिन वे अभी भी जीएमसी के आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें