शहर से सटे खोख्याल गांव के नजदीक दो बाइक की टक्कर में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। मंगलवार शाम को हुई भीषण भिड़ंत में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीनों को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कि बाइक नंबर पीबी35सी-9688 और पीबी06एल-6604 की खोख्याल पुलिया के पास भिड़ंत हो गई।
इसमें बीस वर्षीय लकी और अठारह वर्षीय बलविंदर दोनों निवासी जराई तथा बीस वर्षीय सतीश कुमार निवासी नरोट पंजाब बुरी तरह से घायल हो गए। सतीश की हालत जीएमसी में बेहद नाजुक है।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगाें की भीड़ लग गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि युवक दूर-दूर जा गिरे। घायलों को जब जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो एक को होश भी नहीं था।
तीनों की हालत गंभीर देखते हुए देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। गौरतलब है कि खोख्याल गांव से नगरी तक मार्ग सड़क हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।
संकरी सड़क और सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की वजह से वाहनों की आए दिन भिड़ंत हो जाती है।