हीरानगर। हीरानगर पुलिस ने 5.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने हीरानगर और चकड़ा के बीच पड़ते तरनाह पुल पर विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक बाइक नंबर पीबी35एक्स 6523 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों से 5.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नितिन जम्वाल निवासी कूटा, प्रदीप सिंह निवासी बान्ना चक और केशव शर्मा निवासी छन्न मोरियां के रूप में हुई है। संवाद