फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के तहत शहर इस बार नही निकलेगी शोभायात्रा

Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहलगाम घटना के चलते भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव समारोह में 29 अप्रैल को शहर में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के पदाधिकारियों रविवार को आयोजित बैठक में दी।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रधान डॉ. दुष्यंत उब्बट ने बताया कि भगवान परशुराम जी जन्म उत्सव का आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में 29 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जानी थी। लेकिन पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर जिस तरह से भयावह अमानवीय आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 28 लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। श्री ब्राह्मण सभा ने 29 अप्रैल को होने वाली भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा को केवल ब्राह्मण सभा परिसर तक ही सीमित करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि 29 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे श्री ब्राह्मण सभा में एकत्रित हों। यहां पहलगाम हमले में मारे गए में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें