फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया

Wed, 20 Jan 2016 12:15 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर के कूटा में एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस एटीएम में गार्ड मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाए। बैंक के अधिकारियों के अनुसार एटीएम में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी को दे दी गई है।

हीरानगर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उनके पास बैंक की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही शिकायत आएगी, मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें