फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुकान के ताले तोड़कर नगदी उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नाज पुल के पास बुधवार की रात दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी उठा ले गए। पीड़ित दोनों दुकानदारों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदार मुश्ताक अहमद और दुकानदार मोहम्मद इरफान ने बताया कि बुधवार की रात वह अपनी दुकानें बंद कर अपने-अपने घर को चले गए। वीरवार सुबह जब वह अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। गल्ले से रुपये भी गायब थे। दुकानदार मुस्ताक में बताया कि उसकी दुकान से 5000 रुपये नगदी चोरी हुई है। वहीं, दुकानदार मोहम्मद इरफान ने बताया कि उसकी दुकान से सात हजार रुपये की राशि चोरी की गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें