जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से रविवार को आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कई क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हीरानगर ग्रिड स्टेशन पर 26 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 250 मेगावाट लोड कटौती होगी। इसमें बसबार, ट्रांसफॉर्मर बैंक की टैन डेल्टा टेस्टिंग, हाई मास्ट लाइट सिस्टम की स्थापना और कैपेसिटर बैंक के सर्किट ब्रेकर की मरम्मत की जाएगी। इससे कठुआ, बिलावर, महानपुर, सांबा, घाटी, हीरानगर, रेलवे सप्लाई मनवाल और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। उधर, राजबाग, छन्नी, पहाड़पुर, हरिया चक आदि क्षेत्रों में 26 अक्तूबर को सुबह सात बजे से 11 बजे तक 22 मेगावाट लोड कटौती के साथ ब्रांच कटिंग और मरम्मत कार्य किए जाएंगे।