फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कई इलाकों में आज रहेगी बिजली कटौती

Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय द्वारा निर्धारित बिजली कटौती की सूचना जारी की गई है। यह शटडाउन बुधवार सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जिसमें 33केवी फिंतर-बग्गन लाइन और 33केवी बसोहली-भूंड-बनी-डुग्गन लाइन प्रभावित होगी।
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि बिजली कटौती रखरखाव कार्य और पेड़ों की शाखाएं काटने के लिए आवश्यक है। इस दौरान प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बग्गन, मलाड, मढून, धर डुगनू, भूंड, बनी, डुग्गन, सांधर, माशका, सेवा तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। फिंतर-बग्गन लाइन के लिए 03 मेगावाट और बसोहली-भूंड-बनी-डुग्गन लाइन के लिए 06 मेगावाट लोड की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें