अलग-अलग स्थानों पर बिजली के तार हो गए क्षतिग्रस्त
बिलावर। वीरवार रात 10 बजे के बाद इलाके में आई जोरदार आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया। 10:30 के बाद जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने से इलाके में बिजली गुल हो गई और लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इलाके के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए।
सुबह होते ही बिजली विभाग की टीम हरकत में आई और जिन-जिन इलाकों में बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें ठीक कर दिया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो गई। करीब 12 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
जोरदार आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा था, जिसे ठीक कर दिया गया है। उपमंडल के सभी इलाकों में बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया है।
परवेज भट्ट, एईई, बिजली विभाग