फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगेट मोड़ से बरनोटी तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
लोगेट मोड़ और कालीबड़ी के बीच लग रहा वाहनों का जामसंवाद
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन जाम की समस्या आम हो गई है। मंगलवार को लोगेट मोड़ से बरनोटी तक जबरदस्त जाम लगा। हाईवे पर बड़े वाहनों के चालक और आम राहगीर सहित स्थानीय निवासी घंटों परेशान रहे। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाती रही, लेकिन कुछ देर बाद फिर से जाम की नौबत पैदा होती रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे लोगेट मोड़ के पास क्षतिग्रस्त हाईवे पर एनएचएआई ने तारकोल डालने का काम शुरू किया तो यातायात पुलिस ने सहार खड्ड पुल से हाईवे को वन-वे कर दिया। इस दौरान एक बार जम्मू से आने वाले और एक बार जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों को छोड़ने का क्रम शुरू हुआ। जो दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इस दौरान एक बार लोगेट मोड़ से कालीबड़ी तक तो दूसरे चक्र में लोगेट मोड़ के बग्याल मोड़ तक जाम लग गया। शाम चार बजे के बाद बरनोटी में भी इसी तरह के हालत बने रहे। हालांकि दाेनों ही स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि त्योहारी सीजन और कश्मीर से आने वाले सेब से भरे मालवाहकों से अचानक हाईवे पर आवागमन बढ़ गया है। इसके चलते हाईवे निर्माण स्थलों और क्षतिग्रस्त पूलों के नजदीक डायवर्जन पर लगातार जाम लग रहा है।


पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेडिंग हटाकर पुल से निकले दोपहिया वाहन


सहार खड्ड पुल पर जाम से परेशान लोग जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हाईवे पर लंबा जाम लगने के बाद दोपहर में दोपहिया वाहन चालकों ने क्षतिग्रस्त पुल की बैरिकेडिंग को खुद हटा दिया और जान जोखिम में डाल कर क्षतिग्रस्त पुल से ही आवागमन शुरू कर दिया। हालांकि जिस स्थान से लोग पुल की बैरिकेडिंग को हटाकर आवागमन कर रहे थे। वहां से मात्र पचास मीटर की दूरी पर यातायात पुलिस तैनात थी, लेकिन पुल से जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए कोई पहल नही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें