फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रजवालता में पशु चिकित्सालय की दरकार

Sun, 18 May 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत रजवालता में पशु चिकित्सा केंद्र नहीं होने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुओं के बीमार होने या टीकाकरण करवाने के लिए 5 से 6 किलोमीटर दूर पैदल चलकर या अपने खर्चे पर निजी वाहन से रामकोट जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ कीमती समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन

पंचायत रजवालता से ओंकार सिंह, मोहन सिंह, जनक सिंह, सुभाष सिंह और रोमेश सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सालय दूर होने के कारण पशुपालकों को पशुओं को लाने और वापस लाने में परेशानी होती है। साथ ही रामकोट में सड़क किनारे केंद्र होने की वजह से पशुओं को सड़क के रास्ते से ले जाते समय वाहनों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने रजवालता में पशु चिकित्सा केंद्र खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें