फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कटाई की अनुमति की आड़ में खैर की लकड़ी की हो रही चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। कंडी क्षेत्र का मुख्य सरमाया माने जाने वाले खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति की आड़ में इसकी चोरी तेजी से चल रही है। जिन इलाकों में कटाई के लिए सरकार की ओर से अनुमति दी गई है वहां तो लकड़ी कटाई के ठेकेदार काम कर रहे हैं लेकिन इसकी आड़ में चोर भी लकड़ी पर हाथ साफ कर रहे हैं।
रविवार रात को वन विभाग की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्राली में ले जाई जा रही खैर की लकड़ी को पकड़ा गया। यह लकड़ी अवैध ढंग से लाई जा रही थी। कंडी क्षेत्र के ढल्ली इलाके में भी लकड़ी चोरों ने कई खैर के पेड़ काटकर गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लकड़ी चोरी पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। रेंज अधिकारी मनीष गुप्ता ने कहा रविवार रात को पकड़ी गई ट्रॉली से मिली खैर की लकड़ी की जांच की जा रही है। इसके लिए क्षेत्र के कर्मचारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लकड़ी की तस्करी और चोरी का मामला अगर सामने आता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें