फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छन्न मोरियां में खोखे को काट सिगरेट और गैस सिलेंडर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर में सप्ताह में दूसरी चोरी, कुछ दिन पहले दम्याल में लाखों के गहने हुए थे चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। हीरानगर में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात चोर छन्न मोरियां में हाईवे किनारे एक खोखे में सेंध लगाकर हजारों का सामान ले गए। एक सप्ताह के भीतर इस इलाके में यह दूसरी चोरी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

रविवार सुबह खोखे के मालिक अशोक कुमार निवासी अर्जुन चक ने खोखा खोला तो भीतर सामान बिखरा पड़ा था। चोर पिछली तरफ से टीन काट हजारों के सिगरेट और एक भरा गैस सिलेंडर ले गए थे। पुलिस को सूचना दी। डीएसपी बॉर्डर धीरज कटोच और हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल ने स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि इसी सप्ताह इस इलाके से सटे गांव दम्याल में चोर एक घर से लाखों के गहने ले गए थे। अब सप्ताह भर में दूसरी चोरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन चोरियों के अलावा शनिवार को कूटा मोड़ से मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। चोरी की बढ़ती वारदातों से स्पष्ट है कि चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। वहीं, थाना प्रभारी अरुण कौल ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। दम्याल में हुई चोरी की भी जांच की जा रही है। जल्द चोरों को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें